राज्य सरकार अपने दम पर धान खरीदी करती है-गुलाम मेमन l 

मैनपुर :- धान खरीदी पर भाजपा द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि छत्तीसगढ के भूपेश बघेल सरकार अपने दम पर धान की खरीदी कर रही है, धान खरीदी का पुरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है, किसानों को छत्तीसगढ में 2640 रूपये देश ही दुनिया मे सबसे ज्यादा कीमत भुपेश बघेल सरकार दे रही है उक्त बाते जिला कांगे्रस कमेटी के पूर्व महामंत्री गुलाम मेमन ने पे्रस विज्ञप्ति जारी कर कहा ।  मेमन ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ सेंट्रर पुल का चांवल लेती है भाजपा के नेता भ्रम फैलाने के लिए और वहवाही लुटने के लिए राजनीति कर रहे है 100 लाख मैट्रिक टन की खरीदी कांग्रेस सरकार ने कर लिया जो अब तक की धान खरीदी की सबसे बडी उपलब्धी है 15 वर्षो में रमन सरकार के द्वारा इसका आधा धान ही खरीदा जाता था  मेमन ने कहा कि धान खरीदी में सहयोग तो दुर की बात है मोदी सरकार धान खरीदी में अडगेंबाजी करती है और इसे पुरे प्रदेश की जनता देख रही है, भूपेश सरकार जब घोषित समर्थन से ज्यादा 2500 सौ रूपये धान की कीमत का भुगतान किया तो मोदी सरकार ने सेंट्रल पुल के चावल लेने से मना कर दिया था तब केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण कांग्रेस सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना चालू कर किसानों को 09 हजार प्रति एकड और 10 हजार प्रति एकड की ईनपुट सब्सिडी दी जा रही है, उन्होने आगे कहा कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ को मिलने वाली केन्द्रीय सहायता पर ऐसा बयान देते है जैसे कि छत्तीसगढ की जनता पर मोदी सरकार कोई अहसान कर रही है, संघीय ढांचे में यह राज्य का अधिकार है केन्द्र छत्तीसगढ से जीएसटी वसुलता है कोयला, आयरन और बाक्साईड जैसे खनीजो का उत्खन्न करता है छत्तीसगढ देश का सबसे बडा उत्पादक है, राज्य को मिलने वाली सहायता छत्तीसगढ का अधिकार है खैरात नही,  मेमन ने कहा कि लेकिन भाजपा के नेता छत्तीसगढ की लोगो की भावनाओं से खिलवाड कर रहे है जो गलत है।