दिल्ली पंजाब में सरकार बनाने के बाद गुजरात से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त।

मुड़ागांव/कोरासी:-दिल्ली पंजाब में सरकार बनाने के बाद गुजरात से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त आम आदमी पार्टी का उत्साह अपने पूरे शबाब पर हैं छत्तीसगढ़ में भी 2023 के नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है आम आदमी पार्टी भी इस चुनावी समर में पूरे दमखम के साथ उतरने को तैयार है जिसका आगाज एवं चुनावी शंखनाद करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान जी का आगमन 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली से होगी, बिलासपुर महारैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय छुरा के ग्राम लोहझर में छुरा,एवं गरियाबंद का संयुक्त ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष म. विंग राम बाई दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष छुरा चमन यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद श्रवण यादव एवं सर्कल प्रभारी खेम सिंह ठाकुर,राम नारायन ध्रुवा,मोहन सिन्हा, ईश्वर ध्रुव,तोरण बंजारे,सहदेव पटेल,भारत ध्रुव,कातुक राम ठाकुर,शुक लाल ठाकुर,आत्मा राम ठाकुर,नोहर निषाद , हिरालाल सेन ,जीवन यादव ,झलेश साहु , संतोष बघेल, मालिक राम दीवान, वार्ड अध्यक्ष गरियाबंद भूषण दीवान,शम्भू धीवर , आदि उपस्थित थे।