अदूरदर्शिता से तैयार तेल नदी पर बनी एक और सिंचाई योजना फेल l 

मैनपुर :- तेल नदी पर बनी एक और जलप्लावन योजना भी फैल हुआ अदूरदर्शिता से तैयार इस योजना का लाभ लेने अब सपोर्टिंग योजना तैयार किये जाने की जानकारी मिली है, मैनपुर विकासखण्ड के उरमाल में तैयार सबसे बड़ी सिंचाई योजना के पहले छोटे रूप में तेल नदी देवभोग पर ही कोदोबेड़ा के पास भी एक जलप्लावन बनाया गया था, उरमाल जलप्लावन की नींव 70 के दशक में रखी गई थी, बाद में कोदोबेड़ा घाट पर बनाया गया है, हालांकि कोदोबेड़ा घाट पर बनाये गए जलप्लावन उरमाल से पहले 2011 में बन कर तैयार हो गया 10 से भी ज्यादा गांव को सींचने यंहा 12 किलोमीटर का मूख्य नहर बनाया गया है,योजना पिछले 05 साल से बन्द पड़ा है, बरसाती नदी पर बनाये जाने कारण यह भी, नदी के कम बहाव के चलते सफल नही हुआ,आलम यह है कि नहर किनारे मौजूद खेतो में सोलर पम्प के सहारे खेतो की सिंचाई हो रही है, हेड वर्क व जीरो चैन से 300 मीटर दूरी पर मौजूद कुम्हड़ई कला के किसानों नहर किनारे मौजूद खेत को सींचने सौर सुजला योजना के तहत सोलर पम्प लगाया हुआ है।योजना की नहर गुजरने वाले गांव दबनई, नवागुड़ा, दहीगांव, निष्टिगुड़ा, परेवापाली के दर्जनों किसानों ने नहर किनारे मौजूद खेतो में सोलर योजना के सहारे सिंचाई लाभ लेने मजबूर है। योजनाओ को वेंटीलेटर सपोर्ट उरमाल योजना को सपोर्ट देने बनने जा रहे एनीकेट पर ओड़िसा सरकार की आपत्ति के बाद अब जलप्लावन के नजदीक डायवर्शन योजना का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। अमाड़ डायवर्सन करेगा सपोर्ट कोदोबेड़ा घाट पर बने तेलनदी जलप्लावन को जलप्लावन योजना का हेडवर्क भले ही शो पीस बना रहे,पर स्कीम के तहत बने नहरों का उपयोग करने विभाग ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है, कोदोबेडा घाट से महज 1किमी के ऊपर हाल ही में अमाड़ ब्यपवर्तन योजना बना कर तैयार किया गया है, इस योजना में 22 गाव के 1600 हेक्टरेयर को सींचने 20 किलोमीटर का मूख्य नहर बनाया गया है, दबनई तक पहूँचते ही अमाड़ योजना का नहर तेलनदी जलप्लावन से सटने लगता है,

दोनों योजना के नहर को जोड़ने महज 300 मीटर नहर बनाना पड़ेगा, इस नहर के बनते ही ठप्प पडे जलप्लावन के नहरों से भी सिंचाई का पानी जा सकेगा। क्या कहते है अफसर सिंचाई विभाग के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा कि जल्द ही इस योजना की मंजूरी मिलते ही आगामी दो साल के बाद उरमाल जलप्लावन से शतप्रतिशत सिंचाई सुविधा कमांड एरिया तक मिलने लगेगा। उन्होने कहा कि अभी नया बजट में करोडो रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।