लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल।
राजहरा :- जिला बालोद
बीड़ी मांगने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चारों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ की थी मारपीट एवं लूटपाट।
🔹 आरोपियों ने प्रार्थी से ₹10,000 नगद लूटकर दिया था घटना को अंजाम।
🔹 राजहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
🔹 लूटी गई रकम में से शेष बची ₹950 नगद राशि आरोपियों के कब्जे से बरामद कर विधिवत जप्त।
🔹 गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया।
*मामले का संक्षिप्त विवरण* –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.11.2026 को प्रार्थी दिनेश कौशिक, पिता उत्तम कौशिक, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 21, दल्लीराजहरा, जिला बालोद द्वारा थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.11.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे वह अपने दोस्त सुल्तान के साथ टेबलर सेड, राजहरा नाला के पास से जा रहा था।
इसी दौरान वहां मौजूद आकाश मंडावी उर्फ गोदू द्वारा प्रार्थी से बीड़ी मांगी गई। प्रार्थी द्वारा बीड़ी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी गोदू विवाद करने लगा तथा अपने अन्य साथी गंगाराम निषाद उर्फ राम, युसुफ पठान एवं अभिषेक मंडावी उर्फ खारी को मौके पर बुला लिया।
इसके बाद चारों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा प्रार्थी के पास रखे ₹10,000 नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296, 115(2), 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
�*पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी* –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विनोद कुमार मंडावी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा श्री सुनील तिर्की द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर पुलिस द्वारा उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष बची ₹950 नगद राशि बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि प्रार्थी से लूटी गई कुल ₹10,000 की रकम में से ₹950 शेष सुरक्षित है तथा शेष रकम खाने-पीने में खर्च कर दी गई है। आरोपियों के कब्जे से बरामद ₹950 नगद राशि को विधिवत जप्त किया गया
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता*
युसुफ पठान, पिता स्व. फूल मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष।
गंगाराम निषाद उर्फ राम, पिता रोहित निषाद, उम्र 22 वर्ष।
आकाश मंडावी उर्फ गोदू, पिता विजय, उम्र 25 वर्ष।
अभिषेक मंडावी उर्फ खारी, पिता विजय मंडावी, उम्र 22 वर्ष।
निवासी: वार्ड क्रमांक 04, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)।
⚖️ वैधानिक कार्रवाई
प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर चारों आरोपियों को दिनांक 21.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है।
🚔 बालोद पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं पराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
