जिला ओलंपिक्स का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ

11 खेल विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, मार्च पास्ट के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन

कांकेर – जिला मुख्यालय कांकेर में आज जिला ओलंपिक्स 2026 का उत्साहपूर्ण उद्घाटन हुआ। इस समारोह में जिले के सभी विकासखंडों के खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशाराम नेता ने कहा कि कांकेर जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला ओलंपिक्स एक महत्वपूर्ण पहल है। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। युवाओं को खेल के साथ योग, स्वच्छता और अनुशासन को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए।कुन्दन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और हार से निराश न होकर निरंतर प्रयास करने की अपील की।नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। आशाराम नेता ने जिला ओलंपिक्स 2026 के शुभारंभ की घोषणा की। कुन्दन कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्ठा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।इसके बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला वर्ग में कांकेर और अंतागढ़ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें कांकेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।उद्घाटन अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा मार्कोले, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य हलधर साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स कांकेर के अध्यक्ष ऑस्टिन, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडा, कलेक्टर अपर भागवत प्रसाद मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।