राजिम :- गौरव गरियाबंद के तहत शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार लाने हेतु फिंगेश्वर विकासखंड में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के समस्त व्याख्याताओ की एक दिवसीय कार्यशाला शासकीय देवीय संपद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में की गई, कार्यशाला में विद्यार्थियों की कमजोर विषयों को चिन्हित कर उनके शैक्षणिक स्तर में ग़ुणात्मक सुधार लाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा शिक्षकों को प्रभावी अध्यापन के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक कठिनाइयों को समझना तथा उनके समाधान पर जोर देते हुए त्रैमासिक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है उनकी पहचान कर उनके लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की जावे, ऐसे विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर कठिन विषय वस्तु को सरल तरीके से समझाया जावे, ताकि नियमित अभ्यास और पुनरावृत्ति के माध्यम से उनकी विषयगत समझ विकसित की जा सके, टॉपर बच्चों के लिए सभी विषय में ध्यान देने हेतु सुझाव दिए गए, जिला सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्याम चंद्राकर ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करने तक सीमित ना रहें, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थियों को सीखने की क्षमता, विषयगत कठिनाई एवं परीक्षा की तैयारी का भी आकलन करें, गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विद्यार्थियों की कमजोरी को दूर करने के लिए विशेष शिक्षण रणनीति अपनाई जाए. वही नियमित टेस्ट, प्रश्नोत्तरी, अभ्यास प्रश्न, मॉडल प्रश्न पत्र एवं शंका समाधान के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार की जा सके, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू ने कहा कि समस्त व्याख्याता अपने-अपने विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अभ्यास कार्य, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं समय-समय पर मूल्यांकन पर विशेष देने की बात कही, वही कार्यशाला में सुझाव दिया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देकर सभी विषयों में मेंटर के रूप में तैयार किया जावे.ये विद्यार्थी अपने सहभागियो को अध्ययन करने में सहयोग करेंगे तथा कठिन प्रश्नों एवं विषय वस्तु को समझने में मदद करेंगे, इससे विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, सामूहिक अध्ययन एवं स्वस्थ् प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर जिला सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (फिंगेश्वर) हेमंत कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (गरियाबंद) गजेंद्र ध्रुव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (छुरा) विनोद कुमार सिन्हा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा विनोबा टीम से योगमय प्रधान एवं फिंगेश्वर विकासखंड के गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के व्याख्याता उपस्थित थे।
