नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा अधिकारी एवं केंद्राध्यक्षों की बैठक सम्पन्न।
फिंगेश्वर :- जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान के निर्देशन एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के सफल संचालन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्षों का ओरियंटेशन प्रोग्राम संपन्न हुआ।…
