पार्क में पहली बार देखने को मिली दुर्लभ प्रजाति का चौसिंगा हिरण, वन विभाग में खुशी का माहौल।

धमतरी :- छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव देखे जाने से वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी का माहौल है, नेशनल पार्क के भीतर लगाए गए ट्रैप कैमरे में दुर्लभ वन्यजीव चौसिंगा हिरण की फोटो कैद हुई है, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में चौसिंगा को देखा गया है, दरअसल चौसिंगा चार सिंग वाला स्तनपाई जीव हिरण है, जो मूल रूप से भारत और नेपाल में पाया जाता है, छत्तीसगढ़ में पहली बार चौसिंगा हिरण को देखा गया है, जिसके बाद से नेशनल पार्क प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ छत्तीसगढ़ वन विभाग में भी काफी खुशी का माहौल है, बताया जा रहा है कि पार्क प्रबंधन ने हिरणों के बफर जोन में ट्रैप कैमरा लगाकर रखा है, और शनिवार को इस कैमरे में चौसिंगा की फोटो कैद हुई है, अब पार्क प्रबंधन इस बात का भी पता लगा रहा है कि चौसिंगा की संख्या एक या एक से ज्यादा है।