
कामां :- गुजरात की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था कलम बोलती है के संगठन मंत्री के पद पर कामां राजस्थान के युवा चर्चित कवि वाह भाई वाह टीवी फेम डी के जैन मित्तल को चुना गया। हाल ही में संस्था की संस्थापिका उमा वैष्णव ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए यह भार डी के जैन मित्तल को सौंपा है। ज्ञात रहे कि दो माह पहले अन्तर्राष्ट्रीय कवि अभिनेता तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहे कविताओं के सबसे बड़े शो के डी के जैन मित्तल को चयनित कर शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया था जिसका प्रसारण राष्ट्रीय टीवी चैनल पर हुआ था और डी के जैन मित्तल को वाह भाई वाह से फेम मिला और पूरे देश दुनिया में इनकी कविताएं छा गईं। आगामी योजनाओं पर बात करते हुए कवि डी के जैन ने बताया कि कलम बोलती है संस्था के द्वारा जून में देश की राजधानी दिल्ली में प्रथम अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित कवियों में से चुने हुए कवियों का काव्यपाठ होगा। इस अवसर पर उमा वैष्णव, प्रमोद कुमार चौहान, भरत सिंह रावत, रकमिश सुल्तानपुरी, अरविंद सिंह वत्स, रश्मि रावत, सुमित मानधना, सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्त, भगवती सक्सेना गौड़, सुनीता चमोली और जापान से गुरुमणी नौटीयाल आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।
