नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए शिक्षा अधिकारी एवं केंद्राध्यक्षों की बैठक सम्पन्न।

फिंगेश्वर :- जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान के निर्देशन एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के सफल संचालन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में गरियाबंद जिले के पांचों विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्षों का ओरियंटेशन प्रोग्राम संपन्न हुआ‌। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा 29 अप्रैल को जिला गरियाबंद के सभी विकास खंडों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में पांचवी में अध्ययनरत छोटे छोटे बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। अतः परीक्षा केन्द्र पर परीक्षर्थियो को कोई परेशानी नही हो, सभी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में आबंटित स्थान पर बैठाना सुनिश्चित करेंगे। सह्ययक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु जिले में 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। यदि किसी परीक्षार्थी के नाम या जन्मतिथि में कोई त्रुटि हो तो विकासखंड के शिक्षा अधिकारी सेंटर लेवल आब्जर्वर से संपर्क कर समस्या का समाधान करेंगे।प्रवेश परीक्षा के संदर्भ में आवश्यक जानकारी महेंद्र राम प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका से संपर्क कर सकते है। साथ साथ परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे। इस बैठक में जिले के पांचों विकासखंड के शिक्षा अधिकारी व केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे।