सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़:- नगर के सुप्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों सामर्थ सोरेन व प्रिन्स प्रकाश ने नगर व विद्यालय का नाम रौशन किया है।विगत दिनों पेन्ड्रा में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में संस्था के कक्षा 9वीं के छात्र सामर्थ सोरेन ने 50 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।वहीं बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन ऐथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में संस्था के ही कक्षा 10वीं के छात्र प्रिन्स प्रकाश ने ऊॅची कूद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए संस्था की प्राचार्या इन्द्रा सेंगर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाए दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था सचिव संजय सेंगर, खेल प्रभारी राममनोहर शाह व पूनम सोरेन ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।संस्था के इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से इनके मित्रों व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।
