ब्रह्मा कुमारीज राजिम के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी लगाई जाएगी।

राजिम-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजिम के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है यह झांकी टी बांध रोड आमापारा धीवर धर्मशाला की सामने 18/10/2023 से 21/10/2023 को लगाई जाएगी समय शाम 7से रात्रि 10 बजे तक ब्रह्माकुमारी बहने योग साधना करते हुए परमात्मा शिव की याद में अपने मन को एकाग्र कर मूर्ति की तरह विराजमान रहती है  इस झांकी में मां दुर्गा मां सरस्वती मां संतोषी मां गायत्री माता लक्ष्मी गंगा मैया मां काली मां ब्रह्मचारिणी मां उमा देवी के रूप में ब्रह्माकुमारी बहने चैतन्य देवियों के रूप में विराजमान रहेगी योग के माध्यम से अपने मन को एकाग्र किया जाता है जिससे शरीर के ऊपर ऑटोमेटेकली कंट्रोल रहता है एकाग्रता आ जाती है सभी भक्त से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन करने के लिए अवश्य पधारे।