कोविड सेंटर में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे सहयोग

जामगांव(फिंगेश्वर):-केंद्र सरकार के द्वारा 1 अप्रेल से 45 वर्ष की आयु से लेकर सभी लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है,जहां पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी कोवैक्सीन सेंटर में टिका लगाने आ रहे आम लोगो की सहायता के लिये शिविर लगाया गया है।इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव में भी भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के महामंत्री मिन्जून साहू के नेतृत्व में लोगो की सहायता हेतु शिविर का आयोजन किया गया है जहाँ पर आने वाले सभी लोगो को बारी-बारी से टिका लगवाया जा रहा है।इस संदर्भ में मण्डल महामंत्री मिन्जून साहू ने कहा कि देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और देश के वैज्ञानिकों के द्वारा बहुत ही कम समय मे कोरोना की वैक्सीन अपने ही देश मे निर्माण कर पूरे विश्व पटल में भारत भूमि का मान बढ़ाया है साथ ही कम समय मे वैक्सीन बनाकर देश के नागरिकों की सुरक्षा में और कोरोना जैसी भयंकर महामारी की दिशा में मजबूत और सशक्त कदम बढ़ाया है। उक्त शिविर में अरुण सिन्हा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला मंत्री दशरथ सिन्हा,उमराव सिन्हा युवा नेता विनीत उपाध्याय,नीलम साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
