राजिम :- रविवार होने के कारण सुबह से ही नेशनल हाईवे 130 सी पर चारपहिया वाहनों की रेलम पर लगी रही। दोपहर को भी भीड़ कम ना हुई और देर रात तक सड़कें गाड़ियों से गुलजार रहा। उल्लेखनीय है कि रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में प्रदेशभर के लोग राजिम पहुंचते हैं और यहां पहुंचकर त्रिवेणी संगम स्नान करते हैं तथा संगम के मध्य में स्थित बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव का दर्शन करने के लिए लक्ष्मण झूला का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राजीवलोचन के दर्शन किए। बताना जरूरी होगा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु का दर्शन अत्यंत शुभ माना गया है इस लिहाज से भी दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घंटा पहुंच रहे हैं और दर्शन पूजन तथा कीर्तन में समय गुजार रहे हैं। राजिम पुल में दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच एक महिला नदी में कूद गई जिसकी जानकारी होने पर पुल में बड़ी भीड़ हो गई थीं। ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी लेकिन कुछ समय बाद फिर से बाहर हो जाती यह सिलसिला चलता रहा। इधर 1:00 तकरीबन महिला को बाहर निकाल दिया गया उसके बाद पुलिस वाहन में तुरंत उन्हें नवापारा की ओर ले गए। विधायक पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक से लेकर चौबे बांधा तिराहा तक सड़कों पर गाड़ी ही गाड़ी दिखाई दे रही थी। टूरिस्ट गरियाबंद जिला में स्थित देवी स्थल दर्शन परिवार सहित पहुंच रहे थे तथा वाटरफॉल में मौज मस्ती के लिए युवक युवतियां बड़ी संख्या में बड़े शहरों से पहुंचे हुए थे। पूरा गरियाबंद सड़क मार्ग में अच्छी खासी भीड़ रही। गनीमत शहर में कोई दुर्घटनाएं नहीं घटी। जिस तरह से चार पहिया वाहनों की भीड़ लगी हुई थी उसको व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की नितांत आवश्यकता थी लेकिन कहीं भी पुलिस बल की व्यवस्था नहीं देखी गई इससे लोगों में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर चिंतन किया गया। भीड़ को देखते हुए राजिम पुल, बस स्टैंड, गोवर्धन चौक, महामाया चौक, राजिम भक्ति माता चौक, चौबेबांधा तिराहा में एक भी पुलिस वाला दिखाई नहीं दिए। यह चर्चा का विषय बना रहा। ज्ञातव्य हो कि जब से सावन मास लगा हुआ है तब से लेकर अच्छी बरसात हो रही है और रविवार को लोग एंजॉय करने के लिए बड़ी संख्या में गरियाबंद जिले के पर्यटन क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। उस लिहाज से यात्रियों एवं पर्यटकों सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जरूरी हो जाता है।
