रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित “हैलो जिंदगी” अभियान में शामिल हुए सैकड़ों युवा एवं राजधानी के गणमान्य नागरिक।

रायपुर  :- रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित “हैलो जिंदगी” अभियान में शामिल हुए सैकड़ों युवा एवं राजधानी के गणमान्य नागरिक | इस अवसर पर रायपुर पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ एवं जुंबा डांस का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर आईजी रतनलाल डांगी, संसदीय सचिव गृह विभाग एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, डीएसपी ललिता मेहर, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |

इस अवसर पर आईजी रतनलाल डांगी ने कहा कि हमें अच्छे खाने पीने के चीजों का सेवन करना चाहिए ना कि नशीली पदार्थों | भगवान ने हमें यह जिंदगी अच्छे कार्य करने हेतु दी है ना कि किसी नशीली पदार्थ का सेवन करने हेतु |संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि हमें शहर को एवं प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है और लोगों का जीवन बचाना है | मैं रायपुर पुलिस की इस मुहिम “हैलो जिंदगी” की सराहना करता हूं |रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कहा कि हमें अच्छे काम में ध्यान देना चाहिए ना की नशे की सेवन करने में, नशा हमें गलत दिशा देता है इससे लोगों कि अनुशासनहीनता दिखती है | हमें नशे को अपने जीवन से दूर रखना चाहिए |एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि नशे से दूर रहें और अपने घर परिवार को सुरक्षित रखें |डीएसपी ललिता मेहर ने कहा कि हमें शहर को नशा मुक्त बनाना इसके लिए हमें युवाओं एवं महिलाओं के साथ कि आवश्यकता है | जो आज हमें साफ साफ देखने को मिल रहा है | आज इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मात्रा में युवा एवं महिलाएं शामिल हैं |