
दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी गयानगर दुर्ग, के द्वारा वृक्ष लगाओ- पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। अकादमी के संस्थापक व संयोजक डॉक्टर शिवनारायण देवांगन आस है। इस अभियान में अशोक कुमार यादव, शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा (न), संकुल लालपुर थाना, लोरमी, जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा वृक्षारोपण करने के लिए, शिकसा पर्यावरण मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, उमाशंकर यादव, कृष्णा यादव, रवि यादव, मोहन उपाध्याय, वीरेंद्र जयसवाल, हुलासी राम साहू, रामकृष्ण चन्द्राकर, कुलदीप दिवाकर, करन टंडन, रोहित सोनवानी, रामा साहू, साहेबदास मानिकपुरी, हरीश सोनवानी, प्रदीप दुबे, विशाल पाटले, नागेंद्र सोनवानी, सोनू जांगड़े और मनोज साहू सहित अन्य दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।
