भाजपा सरकार जनता के ख़ाते मे पंद्रह लाख कब डलवायेगी जवाब दे भाजपा :- अनीश सोलंकी 

मैनपुर :- छत्तीसगढ़ मे विधानसभा चुनाव नजदीक है चुनाव को देखकर मुद्दाविहीन भाजपा के नेता कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने मे लगे हुए है भाजपा के नेता कार्यकर्ता गांव गांव जाकर राज्य कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैला रहे है क्युकी भाजपा नेताओ के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है क्युकी राज्य मे कांग्रेस सरकार ने महज साढ़े चार साल के कार्यकाल मे जनता के लिये अनेको योजना चलाकर जनता का विश्वास जीत लिया है जो बात भाजपा के नेता बर्दास्त नहीं कर पा रहे है और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का प्रपंच कर रहे है लेकिन छत्तीसगढ़ कि जनता अब भाजपा नेता कि बातो मे नहीं आने वाली है क्युकी छत्तीसगढ़ मे पंद्रह साल तक सरकार चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने जनता से झूठे वायदे किये है गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी अनीश सोलंकी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार ने महज साढ़े चार साल के कार्यकाल मे जनता का विश्वास जीत लिया है छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जो योजना चलाई जा रही है इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ कि जनता को मिल रहा है आज पुरे देश मे देखा जाये तो छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जहा किसान खुशहाल है कल तक राज्य के भूपेश सरकार द्वारा राज्य मे गोबर खरीदी का भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के द्वारा मजाक उड़ाया जाता था लेकिन इन्ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओ ने गोबर खरीदी कि तारीफ़ कर रहे है प्रदेश के लाखों परिवार गोबर बेचकर लाखों रूपये कि अतिरिक्त आय बना रहे है गोबर बेचकर लोग कार बाईक के साथ महंगे मोबाइल खरीद रहे है तो वही दूसरी ओर महिला समूह के द्वारा गोबर से पेंट पुट्टी का निर्माण कर अच्छी आय कमा रही है भूपेश सरकार द्वारा महिला समूहों के द्वारा निर्माण किये जा रहे पेंट पुट्टी के बिक्री के लिये बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि प्रदेश कि लाखों महिला समूह को गोबर से बने उत्पाद कि बिक्री के लिये परेशानी न हो राज्य कि कांग्रेस सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना से प्रदेश कि महिलाये खुश है, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर सत्ता मे आने का सपना देख रही है जिसका मुहतोड़ जवाब प्रदेश कि जनता व किसान देगी, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है और इस बार भी कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़कर फिर से छात्तीसगढ मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी!