
धमतरी :- धमतरी पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामले में त्वरित कार्यवाही के दिये हैं सख्त निर्देश सक्षिप्त विवरण-एनसीआरबी नई दिल्ली से सायबर टीप लाईन रिपोर्ट के संबंध में लिखित पत्र प्राप्त हुआ जिसमें अनावेदक के मोबाईल नंबर से धारक के द्वारा विभिन्न सोशल मिडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो / फोटो 12.अप्रैल के माध्यम से NCRB शाखा नई दिल्ली के सायबर टीप लाईन के रिपोर्ट के संबंध में कार्यवाही हेतु सीडी के प्रतिवेदन प्राप्त होने पर मोबाइल धारक तजेन्द्र गुप्ता द्वारा अपराध धारा घटित करना पाये जाने से तजेन्द्र गुप्ता पिता सुखराम गुप्ता, उम्र 28 वर्ष भाठागांव थाना कुरूद के विरुद्ध अपराध धारा 67 (ए),67 बी. सूचना प्रौद्योगिकी “संसोधन” अधिनियम 2008 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 14 का घटित करना पाये जाने थाना कुरूद द्वारा अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा समीक्षा के दौरान त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी. कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरुद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान एनसीआरबी से प्राप्त विडियो सीडी का देखकर पंचनामा तैयार किया गया आरोपी तजेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ मेमोरण्डम कथन पर घटना दिनांक 12.04.2023 को सोशन मिडिया मोबाईल में बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो वायरल करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी का मोबाईल खुलवाकर फेसबुक आई डी का प्रोफाईल फोटो का स्कीन शार्ट निकलवाकर स्कीन शार्ट व मोबाईल Vivo- Y-31एवं प्रयुक्त सीमकार्ड जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर धारा का घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने आरोपी को 17.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आरोपी-तजेन्द्र गुप्ता पिता सुखराम गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, साकिन भाठागांव, बस स्टैंड के पास, थाना कुरूद, जिला धमतरी छ.ग., उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुरूद निरी.दीपा केंवट ,सउनि. सउनि. संतोषी नेताम,घनश्याम वर्मा,महिला आरक्षक सुशीला मंडावी का विशेष योगदान रहा।
