नवापारा राजिम :- भारतीय जनता पार्टी के “चलबो गौठान खोलबो पोल’ अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने नवतपा की भरी दुपहरी में अभनपुर क्षेत्र के ग्राम पोंड़ के गौठान का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौठान में ना शेड है ना पानी है और ना ही मवेशियों के लिए पर्याप्त सुविधा है. बजाज ने कहा कि यहाँ केवल गौठान बनाने की औपचारिकता पूरी की गई है, गांव से तीन किलोमीटर दूर गौठान बनाने का क्या औचित्य है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गौवंश के नाम पर राजनीति करना बंद करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, महामंत्री टीका राम साहू, सोमेश पांडे, शिवगोविंद वर्मा, टीकम साहू, डा. निमाई विश्वास, विक्की तिवारी, रिंकू चंद्राकर, केजू पटेल, गंगू साहू, परस साहू, जितेन्द्र चंद्राकर, कन्हैया जांगड़े, बसावन जांगड़े, महावीर साहू, रामेश्वर साहू, कविता साहू एवं लता साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।
