गुरूर-कृष्णा गंजीर

गुरूर :- संध्या अजेंद्र साहू के नेतृत्व मे ग्राम नर्मदा में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आने वाली रोड दियाबाती से कंवर मार्ग 07 किलोमीटर लागत राशि 1.24 लाख रुपए एवं पलारी से भिरई मार्ग 04 किलो मीटर, लागत राशि 1.90 लाख रुपए के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम समस्त अतिथियों तथा ग्रामवासियों के उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनपद पंचायत गुरुर की जुझारू एवं लोकप्रिय जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के नेतृत्व में यह भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, भाजपा मंडल गुरूर के अध्यक्ष कौशल साहू, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष यादराम साहू, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष तेजराम साहू, जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू, जनपद सदस्य चांदनी देवांगन, भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भोज राम देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद के युवा मोर्चा महामंत्री भूपेंद्र सिन्हा, युवा मोर्चा के साथी भाई नीलांबर साहू, शशिकांत जगदल्ले, प्रमोद सिंहा, राजेंद्र साहू, संदीप साहू, ग्राम पंचायत सरबदा के सरपंच श्रीमती गीता मरई, ग्राम पंचायत दर्रा सरपंच छन्नू राम देशलहरे सहित भारी संख्या में ग्राम नरबदा तथा आसपास के ग्रामीणों लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
