व्यवसायिक/शैक्षणिक संस्थान/स्कूल/कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में दिया गया कानून की जानकारी।

बालोद/हासिम कुरैशी

बालोद :- महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, के मार्गदर्षन में गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद के पयवेक्षण में जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा श्योर सक्सेस प्राईवेट आई.टी.आई. बालोद, शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालोद में षिक्षकगणों को एवं छात्र/छात्राओं को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के तहत् कानून में महिलाओं को प्राप्त मूलभूत अधिकार, पोक्सो एक्ट, साईबर सुरक्षा, कैरियर कांउसलिंग की जानकारी तथा महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई।

साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड जैसे मातृत्व वंदना योजना, बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के तहत् महिलाओं/युवतियों को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर अभिव्यक्ति एप के बारे में SOS प्रणाली इसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

Complaint प्रणाली के उपयोग में कोई भी महिला/बालिका किसी भी स्थान से सीधे ऐप टाईप कर अथवा कागज पर लिखे शिकायत को अपलोड कर पुलिस तक अपना शिकायत पहुंचा सकती है, साथ ही साथ होने वाले सायबर अपराध की जानकारी व उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम, पोक्सो एक्ट 2012, मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल प्रभारी एवं महिला स्टाफ पुजा यादव, दानेष्वरी भुआर्य तथा सायबर सेल बालोद से आर. योगेश कुमार गेडाम व जिला बाल संरक्षण ईकाई बालोद आउट रिचवर्कर, गुरूवंती, काउन्सलर चाईल्ड हेल्प लाईन प्रतिमा मंडावी व वेदप्रकाश साहू उपस्थित रहे।