फिंगेश्वर :– ग्राम बिनोरी पुरेना के ग्रामीण पिछले 4 वर्षों से लो वोल्टेज एवं बिजली कनेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे जिसके कारण गर्मियों में पंखा भी ठीक से नहीं चल पा रही थी इसके अलावा मोटर पंप जवाब दे रहे थे ढेरों समस्याएं लगातार हो रही थी इन्हें लेकर गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय अधिकारियों तक जाकर मांग करते रहे लेकिन सभी आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते थे। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के पास बिनौरी गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और अपना दुख और दर्द दोनों साझा की। इन्हें सुनकर रोहित साहू ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया और कार्य को पूरा कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने तुरंत कार्यवाही के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और देखते ही देखते 63 एचपी ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। लोगों को उनके घरों तक बिजली मिले इसलिए 9 पोल गड़ा दिए गए। तार खींचकर उनके घरों में बिजली सप्लाई कर दिया गया सही समय पर घर में बिजली लग जाने तथा अच्छी वोल्टेज से गांव वासियों के चेहरे में खुशी आ गई। वर्तमान में स्कूली छात्र छात्राओं के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं इन छात्रों को पढ़ाई में भी बड़ी दिक्कत होती थी अब उनके घरों में बिजली की अच्छी वोल्टेज होने से दो घंटा स्ट्रा पढ़ाई कर रहे हैं इनके जरिए एग्जाम में इन छात्र-छात्राओं के अच्छे नंबर आएंगे। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने बताया कि गांव की समस्या हमारी समस्या है लोगों के घरों में बिजली की उजियारी पहुंचे हमारा प्रयास है कि कहीं भी लो वोल्टेज की समस्या ना हो। जैसे ही गांव वासियों ने मुझे बताया मैंने इस दिशा में प्रयास किया और आज गांव वासियों के चेहरे पर मुस्कान आ गए हैं यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने आगे बताया कि लो वोल्टेज के कारण पंखा नहीं चल रहे थे गांव के लोग मच्छर से भी परेशान हो गए थे। गांव के लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे पूरा करने में मुझे भी खुशी हो रही है। उल्लेखनीय है कि यहां बोरिंग भी बंद हो गए थे जहां पर बोर करा कर बोरिंग मशीन को शुरू किया गया है अब महिलाओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। सरपंच केजऊ राम निषाद, पंच नीलकंठ, टीकम विश्वनाथ, शीतल, परस, छवि, ध्रुव, बाबूलाल, हीरालाल, खोजू, अगेसर, प्रेमलाल, संतोष, किशन, धनंजय, गुलशन, योगेश, खिलेश, नीलम सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने रोहित साहू का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। इन ग्राम वासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो रोहित साहू जैसा। उनके कानों में बात जाने की देरी रही जैसे ही समस्या को बताया उन्हें पूरा कराने में लग गए और आज हमारे ग्राम में बिजली की सौगात मिल गई। हम ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने पेयजल की समस्या को देखते हुए बोर खनन भी करवाए हैं। इनके अलावा पुरैना में भी बोर खनन करवाए हैं।
