बड़े करका पुलिया के पास सड़क हादसा, एक की मौत और दो घायल

दंतेवाड़ा/गीदम – जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े करका पुलिया के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:19 बजे सी-4 के माध्यम से इवेंट क्रमांक 913339 प्राप्त हुआ। सूचना में तीन व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक CG03A5144 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दो व्यक्ति घायल अवस्था में मिले।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को डायल 112 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से गीदम अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम में शामिल कर्मचारी:

– HC/529 हरिराम नाग

– C/1223 दिलीप कुमार नाग

– C/1265 निर्मल कुमार नाग

– वाहन चालक युवराज भास्कर

घटना संबंधी विवरण:

– जिला: दंतेवाड़ा

– थाना: गीदम

– घटनास्थल: बड़े करका पुलिया

– इवेंट क्रमांक: 913339

– हाईवे पेट्रोलिंग वाहन: CG03A5144

– मृतक: 1 व्यक्ति

– घायल: 2 व्यक्ति