नवापारा राजिम:– समीपस्थ ग्राम परसदा में विजयादशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास,श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रमेश वर्मा द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आरती उतार कर किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है.
रावण दहन के माध्यम से मनुष्य को अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और द्वेष जैसी बुराइयों का त्यागकर प्रेम, सद्भाव,भाईचारे और मानवता के मार्ग में चलना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में रावण भाटा चौक में रावण के पुतले का दहन किया गया. इस अवसर पर राजेश साहू, जीतेन्द्र साहू, प्रीत राम साहू, तेजराम साहू,अश्वनी तारक,शत्रुहन साहू,भुनेश्वर साहू,शेखर साहू रमेश साहू भूषण लाल वर्मा,विनोद सेन,पूरन लाल साहू, टीकू यादव,संतराम बारले, रामजी खिलवारे,रामकुमार हिरवानी,जगदीश साहू गोपाल साहू, डॉक्टर बेनीराम निर्मलकर शत्रुहन सेन, गंगा राम वर्मा, नारद साहू, लोकेश साहू, डमरू तारक, मणी लाल साहू, दशरथ तारक,सीताराम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.
दशहरा का पर्व हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया
