सिर्रीखुर्द में आज मनाया जाएगा भक्त माता कर्मा जयंती।

फिंगेश्वर :- प्रदेश साहू समाज के मार्गदर्शन पर पूरे प्रदेश के सभी ग्रामीण साहू समाज द्वारा 18 मार्च को भक्तमाता कर्मा जयंती मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बेलर परिक्षेत्र के ग्राम सिर्रीखुर्द में भक्त माता कर्मा के जयंती बड़े ही धूमधाम से आज 18 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। जानकारीनुसार सुबह 10:00 बजे भक्त माता कर्मा की महाआरती के बाद कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी उसके बाद मंचस्थ कार्यक्रम, अतिथियों का उद्बोधन पश्चात दोपहर को सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था किया गया है। अपराह्न 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक व्याख्याकार सावित्री मांडवी की साधना सरगम मानस मंडली बहेराबुड़ा का प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम समस्त ग्रामीण साहू समाज के सौजन्य से संपन्न होने जा रहा है जिसमें लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने आग्रह किया गया है।