फिंगेश्वर :– जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत एवं जिला सहायक परियोजना अधिकारी बुद्धि विलास सिंह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय गणित कार्यशाला का आयोजन प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया ,जिसमें जिले के गणित व्याख्याता ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किया इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में भागीरथी सोनी सहायक अध्यापक गरियाबंद रोहित साहू सहायक अध्यापक गरियाबंद उधम सिंह रामगढ़िया पूर्व प्राचार्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए प्रस्तुत कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती मां की पूजा और रामानुजन के पूरे फोटो पर माल्यार्पण करके शुरू किया गया इसमें उद्बोधन प्राचार्य वंदना पांडे ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने गणित के व्याख्याता को इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए और इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भागीरथी सोनी ने गणित के महत्व, गणित विषय के पढ़ाई से किस क्षेत्र में बच्चे में अपने भविष्य बना सकते हैं ,वही रोहित साहू गणित विषय के डर को बच्चों में कैसे दूर करे इस विषय पर अपने विचार व्यस्त किया रामगढ़िया सर ने गणित एक चुनौती के विषय को लेकर अलग अलग ब्लॉक से आये शिक्षक साथियों के विचार सुने छुरा से चन्द्र कुमार साहू ,फिंगेश्वर से दीप्ती श्रीवास्तव, गरियाबंद से रमालक्ष्मी साहू ,चन्द्रवती सिन्हा, विजयमणि वर्मा, ने अपने विचार रखे इस कार्यक्रम के नोडल आईपी साहू ज्ञानेंद्र शर्मा आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप यादव केशव कौशिक जितेंद्र साहू कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी तुकेश ध्रुव हेमंत तिवारी आभा साहू चंद्रशेखर साहू प्रवीना कामत हरिराम गायकवाड मौजूद रहे इस गणित कार्यशाला में आगामी आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार किया जिसमें क्विज प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता कीवक क्विज प्रतियोगिता शिक्षक व्याख्यान का आयोजन के विषय में सभी शिक्षक साथियों ने अपने विचार व्यक्त किया और प्रतियोगिता आगामी 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमे सभी प्रतिभागियों को अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के गणित कौशल को जागृत करने का प्रयास शिक्षक साथियों द्वारा करने के लिए संकल्प किया गया।
