केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने राज्योत्सव के अवसर पर लता नेताम को किया सम्मानित
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर में 3 नवंबर 2026 को राज्योत्सव समारोह में गरियाबंद जिले की लोक आस्था सेवा संस्थान से जुड़ी लता नेताम को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित मिनीमाता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश ने बताया कि सुश्री लता नेताम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सामाजिक उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिस कारण उन्हें मिनीमाता सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं व्यक्तिगत स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। मिनीमाता सम्मान प्राप्त होना लता नेताम की उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे गरियाबंद जिले का गौरव बढ़ा है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश के नेतृत्व में जिले में महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान लता नेताम ने गृहमंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री साय सहित जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
