प्रमोद दुबे
महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम नयापारा मे गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाजपा की सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ, पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर शुभाशीष प्राप्त किया और समस्त क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तुषार साहू ने कहा कि बाबा घासीदास के सप्त सिद्धान्तों को जीवन में उतार कर हम सभी को नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करनी चाहिए। बाबा ने समाज को नई दिशा प्रदान करने में अतुलनीय योगदान दिया है। साथ में उपसरपंच संतराम, तोमर लाल, राहुल, सुरेश, मोहन, नोहर, शंकर, बंटी, संजय, अधिक संख्या में समाज के लोगों उपस्थित रहे।
