भारत मंडपम् नई दिल्ली में होने वाली 16वें वित्त की बैठक में शामिल होंगे नपं अध्यक्ष राकेश चंद्राकर।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – केंद्र सरकार द्वारा 16 वें वित्त की बैठक भारत मंडपम नई दिल्ली में 26 नवंबर को आयोजित है। जिसमें देश के सभी राज्यों के नगरीय प्रशासन के जनप्रतिनिधि, निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे। जिसमें छग के 3 नगर निकायों के अध्यक्ष शामिल होंगे। जगदलपुर के महापौर श्रीमती सफिरा साहू, अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार व तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर को बैठक में आमंत्रित किया गया है। श्री चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश के केवल तीन निकाय में से महासमुंद जिले के नगर पंचायत तुमगांव को बैठक में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। जिसमें 16 वें वित्त योजना के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। प्रदेश के तीन निकायों में से जिले के तुमगांव नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि को बैठक में आमत्रित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ शहरी विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय बैठक में रखेंगे। नगर पंचायत तुमगाँव के अध्यक्ष का उक्त बैठक के लिए चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह सम्मेलन एसएफ्सी की संरचनात्मक और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को उजागर करने और उनको संबोधित करने हेतु चयनित निकायों के जनप्रतिनिधियों को अवसर प्रदान करेगा। जिससे एक और मजबूत, उत्तरदायी प्रेमवर्क विकसित होगा, जो जमीनी स्तर पर सतत विकास में सीधे योगदान कर सकेगा। इस सम्मेलन में विचार विमर्श समय पर एसएफ्सी की सिफारिशों की रिपोर्टिंग और कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने, प्रभावी संसाधन आवंटन को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर विकास का समर्थन करने के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। बैठक में शामिल होने का अवसर प्रदान करने पर श्री चंद्राकर ने कहा कि 16 वें वित्त योजनांतर्गत 14 वें एवं 15 वें वित्त योजनांतर्गत समाहित घटकों को समावेश के साथ. साथ उद्यान निर्माण, तालाबों के संरक्षण एवं मुक्तिधाम उन्नयन एवं सौंदर्याकरण कार्य का समावेश करते हुए अनुदान राशि बढ़ाने की मांग की जाएगी। जिससे नगर के आधारभूत संरचना को शामिल कर अनुदान मिलने से सुसज्जित, विकसित और साफसुथरा नगर बनाने में सराहनीय पहल साबित होगा।