*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(7.4.21)*
नाबालिक से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को तत्काल गिरफ्तार करें,अन्यथा आम आदमी पार्टी करेगी जंगी प्रदर्शन–संतराम सलाम आप यूथ विंग छत्तीसगढ़ ।
*नाबालिक से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को तत्काल गिरफ्तार करें,अन्यथा आम आदमी पार्टी करेगी जंगी प्रदर्शन–संतराम सलाम आप यूथ विंग छत्तीसगढ़।*
अन्तागढ़ विकासखण्ड की नाबालिक बालिका से 29 मार्च को भानुप्रतापपुर के नयापारा में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर सहित दो अन्य लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।भानुप्रतापपुर पुलिस ने दो सह आरोपियों को गिरफ्तार किया है,किन्तु मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को पुलिस फरार बता रही है।
सन्तराम सलाम ने कहा कि 4 अप्रैल को जब भानुप्रतापपुर पुलिस एफ.आई.आर.दर्ज कर रही थी,आरोपी किशोर तिवारी काँकेर में ड्यूटी पर था।लेकिन दूसरे ही दिन पुलिस द्वारा आरोपी को फरार बताया जाना सन्देह को जन्म देता है।
सलाम ने कहा कि आरोपी किशोर तिवारी को गिरफ्तार कर जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाने में किसी भी तरह से कोताही न बरता जाए।
उक्त मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंतागढ़ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नाम ज्ञापन सौंपा।
आप नेता नरेंद्र नाग ने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में प्रशासन द्वारा किसी भी तरह से ढीलढाल की जाती है तो आम आदमी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने व आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन करेगी।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर सुबेसिंह उसेंडी, सूरजदेव आचला,चैनु राम आचला उपस्थित थे।
