किरंदुल – एनएमडीसी के अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल परिसर के फुटबॉल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हुआ । तीन दिवसीय एनएमडीसी इंटर प्रोजेक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता में एनएमडीसी की किरंदुल, बचेली, नगरनार स्टील प्लांट एवं दोणिमलै परियोजनाओं की चार टीमों ने भाग लिया था । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एनएमडीसी किरंदुल परियोजना औरनगरनार स्टील प्लांट की टीमों के मध्य खेला गया ।जिसमें नगरनार स्टील प्लांट की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया ।
इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण, मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन एवं क्रीड़ा सलाहकार समिति के अध्यक्ष जे.सी. दास, इंटक यूनियन के सचिव ए के सिंह श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप नामदेव, एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीएल तारम ,महासचिव दामोदर नाग तथा स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह में बड़ी संख्या में एनएमडीसी कार्मिक, उनके परिवारजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। खेल मैदान में दर्शकों के उत्साह ने आयोजन के माहौल को और जीवंत बना दिया। मोहम्मद तनवीर जावेद, डीजीएम (मानव संसाधन) एवं सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी, बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन राजनाथ सर् ने किया।
