*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(7.4.21)*
सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी गैंगरेप के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए- ललित नरेटी ।
सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी गैंगरेप के मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए- ललित नरेटी ।
भानुप्रतापपुर में घटी गैंगरेप की मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वह फरार बताया जा रहा हैं। पुलिस का सब इंस्पेक्टर फरार क्यों हैं यह चर्चा का विषय हैं। विकास हिरदानी, मनोज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ललित नरेटी छत्तीसगढ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गैंगरेप की घटना का कड़ी निंदा की हैं । श्री नरेटी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर किशोर तिवारी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा विगत दिनों नाबालिग बालिका के साथ घटी गैंगरेप की घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है, ऐसे समय में जब आम नागरिक पुलिस बलों पर विश्वास करके अपने सुरक्षा के प्रति निश्चित रहते हैं तब रक्षक का ही भक्षक बन जाना बेहद शर्मनाक है। ऐसे में आम जनता किस पर विश्वास करे।
इस घटना में शामिल आरोपियों में तीन को गिरफ्तार किया गया है जबकि पुलिस का सब इंस्पेक्टर भी इस गैंगरेप की घटना में शामिल था उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है उन्हें भी तत्काल गिरफ्तार किया जावे।
पुलिस का एक कर्मचारी अभी तक फरार क्यों है इस यह भी चिंतनीय विषय है, आदिवासी समाज मांग करता है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
