जन्म दिन पर एक बुराई त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण का संकल्प ले _ नंद कुमार

राजिम – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन एवम् मां भगवती गायत्री परिवार राजिम के महिला मंडली राजिम के बहनों श्रीमती हेम लता साहू दीपा साहू के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी के १५ बच्चे एवम् एक शिक्षिका श्रीमती हेमलता ठाकुर जिनका जन्म दिन जुलाई महीना मे प्रस्तवित है गायत्री मंत्रो विविध अनुष्ठान महाकाल
को साक्षी मानकर जन्म दिवस मनाया गया एवं बधाइयां संदेश प्रेषित किया गया। कक्षा पहली के छात्रों का आठ संस्कार में एक 16 बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार किया गया जिसमें शामिल है तेजस विद्या दामिनी वंदना योगिता लक्ष्मी मुकेश योहान कान्हा आदि। मां भगवती महिला मण्डल राजिम के बहनों का आभार प्रदर्शन करते हुवे प्रधान पाठक नन्द कुमार सिन्हा ने बच्चो को सुबह जल्दी उठने नित्य क्रिया उपरांत योग व्यायाम की सलाह देते हुवे स्वधाय की प्रेणा भी दिए। साथ ही जन्म दिवस पर एक बुराई त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दोहराया गया। उक्त अवसर पर गायत्री परिवार के बहन हेमलता साहू,दीपा साहू ओमीन साहू के अलावा गणेश राम कुम्हार सहायक शिक्षक उर्वशी तारक हेमलता ठाकुर मैडम विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे।