बीजापुर नक्सली हमले के वीर शहीद जवानों को विधायक कार्यालय पखांजूर में दी गई श्रद्धांजलि :-*

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(7.4.21)*

*बीजापुर नक्सली हमले के वीर शहीद जवानों को विधायक कार्यालय पखांजूर में दी गई श्रद्धांजलि :-*

*बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए अमर जवानों को आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर द्वारा विधायक कार्यालय पखांजूर में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।*

*ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा कि शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी, आज पूरे देशवासियों में नक्सलियों के प्रति भयंकर आक्रोश है और हमारे प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार भी नक्सलियों के खिलाफ अब बड़े एक्शन की तैयारी में है अब नक्सलियों से आर या पार की लड़ाई है !*

*आज इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, वरिष्ठ कांग्रेसी टुलू भट्टाचार्य, विकास मंडल, अमल बड़ाई, जगदीश साहा, स्वपन विश्वास, दिलीप विस्वास, किशोर मंडल, शषि भूषण सरकार, मीता मंडल, रंगलाल बिस्वास, प्रणव मंडल, राकेश विश्वास, कमलेश मंडल, रोहित पटेल, इंद्रजीत परामानिक समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*