भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने लगवाया कोरोना का टीका

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने लगवाया कोरोना का टीका

जामगांव(फिंगेश्वर):- जामगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है,जहा पर भाजपा मण्डल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर ने जाकर कोरोना का टीका लगवाया। टिका लगवाने के बाद मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भारत मे निर्मित यह टिका पूरी तरह से सुरक्षित है,कृपया ग्रामीण अंचल के लोग किसी भी प्रकार के अफवाहों में ध्यान ना देते हुवे जल्द से जल्द पात्रता अनुसार अपनी बारी आने पर टिका लगवाये तथा अपने आस पास के लोगो व खासकर वृद्धजन जिन्होंने अभी तक टिका नही लगवाया है उन्हें टिका लगवाने हेतु प्रेरित करे। उन्होंने आगे कहा कि जब आज मैं टिका लगवाने यहाँ आया तो पता चला कि यहा पर सिर्फ 200 लोगो को ही टिका लगाया जायेगा, किन्तु ग्रामीण अंचल के लोगो को इस बात की कोई जानकारी नही थी इसलिये वे भारी संख्या में टिका लगवाने अस्पताल पहुंच गये थे, भरी दुपहरी में उन्हें तपती धूप के बीच मायूस होकर अपने अपने घर जाना पड़ा,यह सब प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है क्योंकि सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी सभी ग्रामो में कोटवार के माध्यम से मुनादी करवा दिये है कि 45 वर्ष की उम्र से लेकर उसके ऊपर के लोगो को कोरोना का टीका लगवाने के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव में जाना है,परन्तु जब गाँव के लोग अपनी जागरूकता का परिचय देते हुवे कोरोना का टीका लगवाने जा रहे है तो उन्हें केवल 200 का टारगेट बताकर बाकी गये हुवे लोगो को बैरंग लौटा दिया जा रहा है,जिससे ग्रामीण खासे नाराज भी दिखाई दिये। इन्ही सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मेरे द्वारा सम्बंधित अधिकारियों से माँग की गयी थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव सहित आस पास के सभी 6 उपस्वास्थ्य केंद्र जो कि जामगांव, कोसमखुटा, लचकेरा, रजकट्ठी, बम्हनदेही एवं बोरिद में स्थित है वहाँ पर भी वैक्सीनेशन सेंटर खोला जाये, जिसका समाचार प्रमुखता के साथ खबर गंगा में प्रकाशित भी किया गया था,लेकिन शासन के द्वारा इस ओर किसी भी प्रकार से कोई पहल नही की गई।इसलिये मैं पुनः उनसे माँग करता हु कि वे जल्द से जल्द इस दिशा में ध्यान दे और ठोस कदम बढ़ाये।