मीठा पानी पिलाकर किया प्याऊ घर का उद्घाटन

मीठा पानी पिलाकर किया प्याऊ घर का उद्घाटन

जामगांव(फिंगेश्वर):-आज ओम श्री साई सेवा समिति जामगांव अंचल 25 ग्राम संयुक्त जिला गरियाबंद महासमुंद क्षेत्र के द्धारा जामगांव के बस स्टैंड पर शुध्द पेयजल हेतु प्याऊ घर का शुभारंभ समिति अध्यक्ष दशरथ सिन्हा के द्वारा फीता काट कर व मीठा पानी पिलाकर किया गया, इस अवसर पर पं. धर्मेन्द्र दुबे जी के द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना की गई।ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ सिन्हा ने कहा कि अभी हमारे समिति की ओर से जामगांव में प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया है और आने वाले समय मे हमारी समिति के बैनर तले छुरा मोड़ बोरिद चौक,महादेव घाट कनेकेरा तथा शेर ग्राम में भी प्याऊ घर खोला जायेगा।उक्त अवसर पर अरुण सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव,मिंजून साहू ,विनीत उपाध्याय,लीला सिन्हा, सुरेश निषाद ,कोमल ढीढी,नीलम साहू,टीकेश धुववंशी,यशवंत सिन्हा, तेजराम सिन्हा,बुधराम कोसरे,द्धारिका साहू,हेमंत सिन्हाराधेश्याम सिन्हा,पप्पू सिन्हा,भेखलाल साहू,लाकेश सिन्हा,नारायण साहू ,यशवंत साहू,उमराव सिन्हा, चुम्मन साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।