वीर शहीद सुखसिंह फरस को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद चुन्नीलाल साहू पुष्पचक्र अर्पित कर दिये वीर शहीद को श्रद्धांजलि

वीर शहीद सुखसिंह फरस को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद चुन्नीलाल साहू
पुष्पचक्र अर्पित कर दिये वीर शहीद को श्रद्धांजलि

गरियाबंद पुलिस द्वारा वीर शहीद सुखसिंह फरस को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

जामगांव(फिंगेश्वर):-बीजापुर नक्सल प्रभावित तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे। 22 शहीद जवानों में से एक जवान जिला गरियाबंद थाना मैनपुर स्थित ग्राम मोहदा का रहने वाला शहीद सुख सिंह फरस भी था,जिसे श्रद्धांजलि देने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी भी पहुँचे थे,सांसद साहू ने वीर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी,तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुवे दुख की इस भयावह घड़ी में परिजनों को सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की।वीर शहीद सुखसिंह फरस के पार्थिव शरीर को गरियाबंद पुलिस प्रशासन द्वारा उनके गृह ग्राम तक पहुंचाया गया साथ ही शहीद के परिवारजनों एवं गांव के लोगों के साथ मिलकर शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए। इस दुखद समय में उनके परिवार वालों को पुलिस परिवार के द्वारा सांतवना भी दी गई व उन्हें ढांढस बंधाया गया ।

शहीद जवान सुखसिंह फरस की अंतिम विदाई पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव मोहदा में किया गया। शहीद जवान के डेढ़ साल के सुपुत्र लक्ष्यराज ने दादा की सहायता से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को विदाई दी, इससे पूर्व शहादत जवान को सलामी देते हुवे शस्त्र भी झुकाए गए। अंतिम विदाई में साँसद चुन्नीलाल साहू,जिलाधीश निलेश क्षीरसागर,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नम आँखों से उन्हें विदाई दी।