वर्चुअल माध्यम से कुरुद में मना भाजपा स्थापना दिवस*

*वर्चुअल माध्यम से कुरुद में मना भाजपा स्थापना दिवस*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा के द्वारा भाजपा कार्यालय कुरुद में आज वर्चुअल बैठक के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें भारत माता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा, सिद्धांत और रीति नीति के ऊपर अतिथियों ने प्रकाश भी डाला।
मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन सिन्हा पिछड़ावर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानु चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू, पुर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू प्रमुख रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रभात बैस, कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर एवं समापन आदर्श चंद्राकर जी नें किया। वर्चुअल बैठक में फ़ेसबुक युट्यूब और वेबेक्स के माध्यम से लगभग हज़ारों कार्यकर्ता कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े।
मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने अपनी बात रखते हुए बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मना रहें अपने सभी कार्यकर्ताओं और वर्चुअल मीटिंग में जुड़े सभी दर्शकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कोरोना काल में इसी माध्यम से कार्यक्रमों से जुड़नें का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष गाौकरण साहू ने जनसंघ से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचार और पंचनिष्ठा पर प्रकाश डाला।
वही भारतीय जनता पार्टी के ४१वें स्थापना दिवस पर भानू चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथ लेकर कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ही हमें फ्री वैक्सीन, राशन रसोईगैस जैसी सुविधा कोरोना से लड़नें में मिली है, नक्सली हमले से पूरा देश आज शर्मसार है हमें इस सरकार को जल्द उखाड़ फेंकना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं की समाज में उपस्थिति सेवा भाव, मास्क वितरण, राशन वितरण और पार्टी की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। आप सभी के संगठक प्रयासों से भारत आज विश्व का नेतृत्व करने को सक्षम बन चुका है। लोगों को कोरोना से बचने मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़ से बचने और सभी को वैक्सीन लगवाने और वैक्सीन के दुस्प्रचार से दूर रहनें की अपील की।
कार्यक्रम को सम्पादित करने में भाजपा आई टी सेल के प्रभारी कमलेश चंद्राकर, विधानसभा सह संयोजक द्वय रेखराम साहू, धर्मेंद्र साहू, मंडल सहसंयोजक सोमप्रकाश सिन्हा एवं नोहेंद्र यादव ने तकनीकि रुप से मोर्चा संभाला।