भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कमल छाप का झंडा फहराया गया

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कमल छाप का झंडा फहराया गया

परमेश्वर कुमार साहू ,6 अप्रैल 2021

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू के निवास जीबी फिंगेश्वर पर रामू राम साहू द्वारा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का कमल छाप का झंडा फहराया गया साथ ही भाजपा के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी का पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया गया श्री रामू राम साहू ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने उद्बोधन में कहा की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना तालकटोरा स्टेडियम मुंबई में किया गया था तथा उसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी बने थे सन 6 अप्रैल 1980 के पहले भाजपा जनसंघ के नाम से प्रख्यात रहा और केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ताओं तथा बूथ अध्यक्षों के घर पर भाजपा कमल छाप का झंडा फहराया गया है साथ ही श्री साहू ने यह भी कहा कि आज भाजपा विश्व के सबसे बड़ी सदस्य वाली राजनीतिक पार्टी बन गई है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन भी सुनने को मिला श्री रामू राम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता के निवास पर भाजपा का झंडा फहराने के समय नगर पंचायत फिंगेश्वर के पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश लहरें जी जिला भाजयुमो जिला मंत्री श्री प्रेम लाल टोडर जी, श्री अश्वनी साहू, श्री युवराज पारधि श्री बबुआ निषाद,श्री साहूकार साहू ,श्री अशोक साहू मंडल उपाध्यक्ष ,किरण सोनी,पूर्व मडल मंत्री सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।