मोहन लालवानी और नीशू चन्द्राकर की सक्रियता से लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने किया नामांकन जमा*

*मोहन लालवानी और नीशू चन्द्राकर की सक्रियता से लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने किया नामांकन जमा*

मुकेश कश्यप@धमतरी:-रविवार को जिला प्रयागराज (गंगापार) और जिला प्रयागराज (यमुनापार) में नामांकन के अन्तिम दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा धमतरी जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी नीशू चन्द्राकर की सक्रियता व कार्यकुशलता से जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ आज सुबह 11 बजे से जिला पंचायत परिसर में चर्चा करते हुए सुझाव लिया गया। दोनो प्रभारियों की सूझ-बुझ और लंबे अनुभव का परिणाम है कि आज दोनो तटस्थ होकर अन्तिम दिन जिला प्रयागराज (गंगापार) जिला प्रयागराज (यमुनापार) लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र व जनपद पंचायतों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को नामांकन भरा रहे है। उपस्थित कार्यकर्ताओ में प्रदेश कांग्रेस सचिव व प्रभारी प्रयागराज वसीम अंसारी , संजय तिवारी ( सचिव प्रदेश कांग्रेस प्रयागराज ), तसलीम उद्दीन (पार्षद प्रयागराज) , अरुण तिवारी( यमुनापार जिलाध्यक्ष), सुरेश यादव ( गंगापार जिलाध्यक्ष ) ,अनिल पांडेय( किसान कांग्रेस अध्यक्ष), नसीम हाशमी, नागेंद्र मिश्रा, कैफ वारसी, संतोष दुबे, गुलज़ार हसन, अतुल पांडेय, नानू पासी,आफ़नअसहर,साहिल ,राजदीप पाल,साथ में कृष्ण कुमार मरकाम ( प्रवक्ता छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी), युवराज शर्मा (महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण),सुरेन्द्र पांडे (उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस), अरूण चौधरी ( एल्डरमेन नगर निगम),उदित नारायण साहू (अध्यक्ष विधान सभा) , राजेन्द्र चन्द्राकर (महासचिव विधान सभा),मुन्नू गजेंद्र , संजय साहू व बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।