*नीलम ने यूपी में लगाया दम बसपा के कई दिग्गज नेताओं को कराया काँग्रेस प्रवेश*

मुकेश कश्यप@महोबा:-उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में महोबा जिला के पंचायत चुनाव में पहली बार प्रियंका गांधी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के दिशानिर्देश और उत्तरप्रदेश के पंचायत चुनाव के प्रभारी राजेश तिवारी के साथ प्रदेश काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन से पूरे जिले में सभी 14 जिला पंचायत क्षेत्रो में मजबूत प्रत्याशीयो को तैयार करके चुनाव लड़ाया जा रहा है जिससे महोबा जिले में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत होगी । उसके बाद सभी 14 जिला पंचायत प्रत्याशियों के चयन प्रकिया पूर्ण होने के बाद नामांकन फॉर्म डालने की प्रकिया की जाना है । छत्तीसगढ़ से प्रभारी जिला बनकर आये नीलम चंद्राकर ने यूपी के महोबा जिला में आते ही यहाँ पर आक्रामक रणनीति बनाते हुए लगातार सभी 14 जिला पंचायत क्षेत्रो का लगातार दौरा करके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समीकरण बनाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है , जिससे जिला कांग्रेस के नेताओ में काम करने की हौशला अफजाई बढ़ी जिसके बाद सभी नेताओं से मिलकर क्षेत्रो की जानकारियां लेकर रणनीति बनाई गई जिससे बसपा के कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस पार्टी में प्रवेश दिलाया जिसमें बसपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत के साथ उनके सात साथियों ने कांग्रेस प्रवेश किया और बताया जाता है कि ओमप्रकाश राजपूत का सामाजिक स्तर में बहुत अच्छी पकड़ है और राजपूत समाज के बड़े नेता माने जाते है , ओमप्रकाश राजपूत ने कहा कि बसपा के रीति नीति को छोड़कर कांग्रेस पार्टी के विचारधार से प्रभावित होकर नीलम चंद्राकर से मुलाकात कर पार्टी में प्रवेश लिया । जैतपुर क्षेत्र से बसपा युवा नेता रज्जन गुप्ता ने भी नीलम चंद्राकर मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया रज्जन गुप्ता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे जिसका पकड़ उसके क्षेत्र और समाज में काफी प्रभावशाली व्यक्तिव के रूप में जिसे जिला पंचायत चुनाव लड़ाया जा रहा है । उसके बाद महोबा जिला के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जिलाध्यक्षो मनोज तिवारी , मुकेश विकास गुप्ता , त्रिलोक मोहन तिवारी भारत विशाल शुक्ला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी के सभी 14 प्रत्याशियो के चुनाव प्रचार में दम खम लगाकर चुनाव जिताने के लिए चर्चा की गई जिसमें सभी ने अपना योगदान देने की बात कही । आखिर में सभी 14 जिला पंचायत के प्रत्याशियों को चार्ज करके उन्हें पूरी ताकत के साथ जीतने का फार्मूला भी बताया गया । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में पीसीसी सचिव अखिल कुमार शुक्ला , जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी , अजीज खान दीवान , डॉ कुंवर राकेश का मत्वपूर्ण भूमिका माना जा रहा है । इस चुनाव में कुरूद विधानसभा से योगेश साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , चंद्रप्रकाश देवांगन युवा कांग्रेस सचिव , योगेश साहू विधानसभा अध्यक्ष और मनीष साहू एनएसयूआई सोशल मीडिया प्रभारी भी है ।
