डॉ रामकुमार साहू ने लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, कहा  प्रशासन के टीम और स्वास्थ अमला के द्वारा बहुत ही अच्छे व्यवस्था करके लोगों को सुविधा जनक ढंग से सभी नियमों का पालन करते हुए वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है।

राजिम।। रामकुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ने टीका लगवाया और प्रधान मंत्री मोदी जी के अपील के अनुसार वैक्सीनेशन केन्द्र में हेल्प डेस्क के प्रभारी होने के नाते पत्रकारों से बात करते हुए बताया की सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र राजिम में आज मैने अपने श्रीमती के साथ कोरोना से बचाव का पहला वैक्सीन लगवाने पहुंचा,प्रशासन के टीम और स्वास्थ अमला के द्वारा बहुत हि अच्छे व्यवस्था करके लोगों को सुविधा जनक ढंग से सभी नियमों का पालन करते हुए वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है,श्री साहू ने वैक्सीनेशन के कार्य में लगे पूरे टीम का धन्यवाद भी ज्ञापित किया, उन्होने आगे कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद वैश्विक माहामारी से लड़ने हमारे अंदर एक आत्मबल जागृत होता है जो कोरोना से लड़ने में हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करता है, साथ हि उन्होने लोगों से अपील भी किया की निसंकोच अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं और लोगों को प्रेरित करें ऐसा करके हम सब इस माहामारी से लड़ने में अपने सरकारों का मदद कर सकते हैं साथ हि समाज को कोरोना से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं !