सियासी नज़र -फर्जी हस्ताक्षर कांड –जांच ठंडे बस्ते में या गर्म बस्ते में 

( मामला विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ फर्जी शिकायती पत्र में फर्जी हस्ताक्षर का )

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में बढ़ती गर्मी के बीच आया राजनेतिक भूकंप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । उल्लेखनीय हैं कि विगत चार से पांच सप्ताह पूर्व नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष रूबी सिंह के पति और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को दंतेवाड़ा विधायक ने किरंदुल नगर पालिका परिषद में अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया था । परंतु जैसे ही शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति हुई तुरंत ही कांग्रेसी पार्षदों और ब्लॉक कांग्रेस किरंदुल ने नियुक्ति का विरोध करते हुए कलेक्टर हो ज्ञापन सौप 23 दिसम्बर 2025 को नगरीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बता कर विरोध किया था । परंतु कांग्रेस के विरोध के बीच किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव राज प्रसाद और उपाध्यक्ष संजय सोनी के नाम से विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति के विरोध में कलेक्टर कार्यालय को भेजे शिकायती पत्र ने किरंदुल की राजनीति में नया भूचाल ला दिया था । उक्त दोनों ही व्यक्तियों ने मीडिया से कहा था कि हमारे शैलेंद्र सिंह से पारिवारिक सदस्यों जैसे संबंध हैं और किसी ने फर्जी पत्र में फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत की है जिसकी हम निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं । फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी शिकायत पत्र के जांच की मांग को लेकर किरंदुल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर ,और पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन भी सौपा था ।सौपे गए ज्ञापन में मांग की गई थी कि फर्जी शिकायती पत्र में फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ।इस दौरान अतुल सिंह ,रविंद्र सोनी ,संजय सोनी ,राज प्रसाद ,सुषमा साहू ,राजेश वेपरेल राव उपस्थित रहे ।पर किरंदुल में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच चर्चा यह भी है कि क्या फर्जी हस्ताक्षर की जांच गरम बस्ते में जाएगी या राजनीतिक पार्टियों के दबाब में ठंडे बस्ते में ।