
तखतपुर :- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में ग्राम खमरिया ब्लॉक तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी सुखदेव कौशिक गायत्री परिवार के परिजन के निवास पर साप्ताहिक यज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण गीता भागवत मानस के आधार पर ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया यज्ञ के पूर्व प्रात 9:00 बजे से 11:00 तक अखंड गायत्री महामंत्र का विश्व कल्याण आत्म कल्याण पर्यावरण सुधार हेतु गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। उपरांत यज्ञ नारायण भगवान को आहुतियां समर्पित की गई यज्ञ का संचालन प्रज्ञा पीठ सकरी के परिव्राजक द्वारा किया गया गीत संगीत प्रमिला कौशिक डॉक्टर गोपाल सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रज्ञा गीत गुरु भक्ति से संबंधित प्रस्तुत किया, इस अवसर पर कथावाचक नारायण प्रसाद पाली द्वारा श्रीमद् प्रज्ञा पुराण प्रज्ञा उपनिषद एवं गीता में दिए गए भगवान श्री कृष्णा का अर्जुन को और गुरुदेव जी द्वारा दिया गया संदेश संपूर्ण विश्व को समायोजित करते हुए बताया कि यज्ञ से संपूर्ण विश्व का कल्याण होता है केवल मानव जाति का ही नहीं सभी जीव जंतु और जड़ चेतन सभी का कल्याण होता है। गायत्री महामंत्र की सभी ऋषियों ने मनीषियों ने वेदों ने बहुत ही महिमा बताई है इसका कारण यही है कि यह सभी के लिए उपयोगी है सभी के लिए कल्याणकारी है गीता में भगवान कहते हैं कि मैं ही गायत्री छंद हूं उपनिषद में रहते हैं गायत्री इदं सर्वम, जो कुछ भी विश्व में दिखाई दे रहा है और जो कुछ . विश्व में दिखाई नहीं दे रहा है वह सभी गायत्री में समाहित है, संपूर्ण विश्व रूप जो भी दिखाई दे रहा है यही विश्व रूप परमात्मा है इसे ही गायत्री का तत्व दर्शन बताया गया है, इस प्रकार से परमपूज्य गुरुदेव जी का संदेश दिया गया गुरुदेव जी की वाणी अखंड ज्योति युग निर्माण योजना प्रतिदिन स्वाध्याय करने हेतु प्रतिदिन मुट्ठी अन्य निकालने हेतु प्रतिदिन बली वैश्य करने हेतु सुझाव दिया गया और उसका महत्व भी बताया गया।
प्रतिदिन तीन माला गायत्री महामंत्र जाप करना प्रत्येक भाई बहनों को विद्यार्थियों को अनिवार्य बताया गया प्रतिदिन भगवान सूर्य को महामंत्र जाप करने के बाद सूर्य, जल दान देना बताया गया और प्रतिदिन उपासना साधना करने हेतु आग्रह किया गया नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु भाई बहनों से आग्रह किया गया।
इस अवसर पर सुखदेव कौशिक लक्ष्मी कौशिक रिद्धि सिद्धि कौशिक दिलीप कौशिक प्रमिला कौशिक सुखदेव कौशिक सकरी कृष्ण साहू डॉक्टर गोपाल सिंह ईश्वर भारती शिवराम गुप्ता राधे लाल श्रीवास एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे यज्ञ उपरांत गोग्रास निकल गया और सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था यज्ञ उपरांत किया गया लोगों को आस्था वन बनाना लोगों के विचारों को सुदृढ़ बनाना गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार का मुख्य उद्देश्य है उक्त बातें गुरुदेव के संदेश के रूप में, कथा वाचक नारायण प्रसाद पाली द्वारा देव मंच से संदेश प्रसारित किया गया।
