शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में प्रवेश का अंतिम मौका, 31 जुलाई से शुरू होगा चौथा एवं अंतिम चरण

कांकेर – तकनीकी शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथे एवं अंतिम चरण की प्रक्रिया 31 जुलाई से प्रारंभ होगी। शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 31 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से 8 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। इसके बाद 12 अगस्त को सीट आवंटन होगा तथा 13 अगस्त को संबंधित संस्था में प्रवेश लिया जा सकेगा।
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा आर्किटेक्चर जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं।
संस्थान में अनुभवी प्राध्यापक, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, छात्रावास तथा 100 प्रतिशत रैगिंग मुक्त परिसर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्राचार्य ने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र हैं, जबकि 12वीं (गणित) एवं आईटीआई उत्तीर्ण छात्र लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए भी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी कार्यालयीन समय में 9304033300 एवं 8279441396 पर संपर्क कर सकते हैं।