फिंगेश्वर :- जिलादण्डाधिकारी कलेक्टर आकाश छिकारा के आदेशानुसार फिंगेश्वर एवं छुरा विकासखंड के पेंशनर्स के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद छ. ग., के तत्वाधान मे राजिम माता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर मे एक दिवसीय पेंशनर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच के लिए आये पेंशनर्स को शारीरिक के साथ साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ्य रहने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रीड़ा को शामिल किया गया। मानव सेवा के रूप में पेंशनर्स स्वास्थ्य शिविर के संचालन के लिए युथ रेड क्रॉस सोसायटी फिंगेश्वर के स्वयंसेवकों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के. सी.उराव एवं रेड क्रॉस जिला संगठक रोमन लाल साहू के संरक्षण मे तथा प्राचार्य प्रो. श्वेता मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो.देवादास बंजारे के निर्देशन मे अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम हेतु चितेश्वर साहू, पवन साहू, टेमन साहू, वर्षा मांडले, दीप्ति हरित, मनिशा साहू, शिवम साहू, महेश्वरी साहू, खेमलता सोनकर, रेहान्त ध्रूव , गोविंद कुमार, यश कुमार, उमेश कुमार, नीतू साहू, मोना साहू, कु. नीलम का प्रमुख सहयोग रहा। इस पेंशनर्स स्वास्थ्य शिविर मे फिंगेश्वर एवं छुरा विकासखंड के 200 से अधिक पेंशनर्स ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
