
कांकेर:- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को चंद माह बाक़ी हैं एैसे सभी पार्टीयाँ अपनी तैयारियों में लग गए हैं इसी कड़ी में भाजपा मंडल नरहरपुर की बैठक पेंशनर भवन में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों व कार्यकर्ताओं दा्रा भारत माता पँ दीनदयाल उपाध्याय डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भवानी भोई ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव जितने के लिए सबसे पहले हमें बूथ जितना होगा और बूथ तब जितेंगे जब हमारा बूथ समिति मज़बूत होगा और सक्रिय होगा भवानी भोई ने आगे कहा की समय कम है अब सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर जन सम्पर्क करना प्रारंभ करना है और केंद् सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है वही भाजपा प्रत्याशी आशा राम नेताम ने ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की मुझ साधारण कार्यकर्ता को भाजपा ने अवसर दिया यह भाजपा मे ही संभव है और निश्चित रूप से आप सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा की हम सभी मिलकर काम करेंगे और इस बार कांकेर विधानसभा चुनाव जीतेंगे उद्बोधन की कड़ी में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने कहा की वर्तमान में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाकर प्रदेश का सिर्फ़ दोहन किया जा रहा जिसे छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है

वही ज़िला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन दा्रा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को ज़िम्मेदारी पूर्वक करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने पुरी तन्मयता से कार्य करने आह्वान किया इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने कांकेर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है और एक साधारण परिवार से राजनयिक जीवन की शुरुआत करने वाले आशा राम नेताम को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है अब हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि सभी एकजुट होकर नरहरपुर मंडल में कमल खिलाए और पिछले पौने पाँच साल से विकास को लेकर उपेक्षित नरहरपुर क्षेत्र को पुनः विकास की मुलधारा से जोड़ने भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर हम सभी अपने अपने बूथों पर मेहनत करें आज के इस बैठक का आभार व्यक्त मंडल मंत्री रमेश साहू ने किया इस बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी कमलेश ठोकने मंडल प्रभारी हीरा मरकाम प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमोनभूपेन्द्र नाग पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम धनेश कौशिक लक्ष्मी नारायण साहू प्रेमा नागवंशी हेमंत कौशिक राजकिशोर सेन लेखराम साहू भूपेश यदू जगदीश गोस्वामी पुष्पा मंडावी सुशीला सिन्हा आशा रावटे रेवती सिन्हा कोमल नेवला ज्ञान साहू खममन साहू झाड़ू राम बेसरा नरोत्तम सिन्हा प्रेम साहू पिलाराम सिन्हा शंकर लोनहारे सीयाराम पटेल सहदेव टांडीया देवनारायण साहू चुनेश सर्पा राजेश नाग गोपाल कृष्ण साहू सपंत यादव महराजी जैन दीपक यादव विजयेंद्र शुक्ला रोहित जैन महेश पोटाई राज नेताम भागवत शोरी भीमराज स्वर्ण सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहे!
