क्या है स्प्राउट्स ?

 

राजिम :- नैचुरोपैथी यानि कि प्राकृतिक चिकित्सा में अंकुरित अनाज को दवाओं के रूप में जाना जाता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि सुबह- सुबह स्प्राउट्स खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंकुरित अनाज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

*अनाज को अंकुरित कैसे करे* –

अंकुरित अनाज यानि कि स्प्राउट्स सबसे सस्ता और पौष्टिक आहार होता है। स्प्राउट्स बनाने की विधि में किसी तरह की कोई रॉकेट साइंस नहीं लगती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बस आप जिस अनाज को अंकुरित करना चाहते हैं, उसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन उसे चार-पांच बार पानी से अच्छी तरह धो लें और किसी गीले कपड़े में अच्छी तरह से लपेट कर रख दें। ध्यान रहे कि कपड़े में नमी बरकार रहे, अगर ऐसा नहीं है तो समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहें। अगले दिन ही आपके द्वारा गीले किये गये अनाज अंकुरित हो जायेंगे। सर्दियों के मौसम की अपेक्षा गर्मी के मौसम में बीजों को अंकुरित करना ज्यादा आसान होता है। इस प्रक्रिया से आप अपने लिए प्रतिदिन अंकुरित आहार तैयार कर सकते हैं।

*अंकुरित अनाज खाने के फायदे* –

हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं अंकुरित अनाज को अपने आहार में शामिल करने के अनगिनत फायदों के बारे में-मोटापे के लिए अंकुरित अनाज-अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपने आहार में अंकुरित आहार जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने के बाद हमारा पेट काफी देर तक भरा रहता है और हम अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। अंकुरित अनाज में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है, इसीलिए यह वजन घटाने में कारगर साबित होता है।

*स्टैमिना बढ़ाने के लिए*-

स्टैमिना बढ़ाने का मतलब है शरीर में कमजोरी दूर करना, शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से खुद को स्ट्रॉन्ग करना ताकि आप जो भी काम करें, बिना रुके और बिना थकावट के पूरा कर सकें। अंकुरित आहार एनर्जी का भंडार है। यही कारण है कि इसे सुबह के नाश्ते के अलावा कई लोग भोजन में भी नियमित तौर पर शामिल करते हैं, जिससे उनका स्टैमिना बना रहे।

*आंखों के लिए*-

आंखों के लिए अंकुरित अनाज बहुत लाभदायक होते हैं। इसका सेवन करने से हमारी दृष्टि यानि कि देखने की क्षमता बेहतर होती है। आंखों से संबंधित रोगों से लड़ने के लिए स्प्राउट्स काफी मददगार साबित होते हैं।

*बेहतर पाचन तंत्र*-

अंकुरित अनाज पाचन शक्ति बढ़ाने और उसे दुरस्त रखने का काम करते हैं। अंकुरण की प्रक्रिया के बाद अनाज में पाये जाने वाले कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन और भी ज्यादा पाचक व पौष्टिक हो जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है।

*इम्युनिटी पावर बढ़ाए* –

अंकुरित आहार को नियमित तौर पर लेने से रोगप्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

*डायबिटीज में स्प्राउट्स*

अगर आपको डायबिटीज यानि कि मधुमेह रोग है तो अंकुरित आहार लेना शुरू कर दें। कुछ अध्ययन बताते हैं कि अंकुरित अनाज कार्बोस की कुल मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एमिलेज एंजाइम होता है जोकि ग्लूकोज को तोड़ने और पचाने में मदद करता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज में मेथी को अंकुरित करके खाना अधिक फायदेमंद होता है इससे बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।

*दिल के रोगों के लिए रामबाण* –

आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि अंकुरित अनाज का सेवन करना दिल के लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है। जो लोग रोजाना अपने आहार में अंकुरित अनाज शामिल करते हैं, उन्हें अन्य लोगों के मुकाबले में हार्ट अटैक पड़ने की आशंका बहुत कम होती है। दरअसल, अंकुरित अनाज में मौजूद पोषक तत्व आपके रक्त में उपस्थित हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देता है, जिससे दिल से संबंधित रोग होने की आंशका कम हो सकती हैं।

*अंकुरित अनाज कैंसर में फायदेमंद*-

स्प्राउट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल्स को नष्ट करते हैं ताकि त्वचा को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और त्वचा कैंसर की आशंका खत्म हो सके।

*प्रेगनेंट महिला के लिए अंकुरित अनाज के फायदे*-

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को अंकुरित अनाज अपने आहार में शामिल करने का सुझाव दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नवजात शिशु की मानसिक और शारीरिक कमजोरियों को दूर करने में लाभ मिलता है। इसका उपयोग करने से शिशु के विकास में भी मदद मिलती है।

*स्किन और बालों के लिए स्प्राउट्स के फायदे*-

स्प्राउट्स में ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जोकि हमारी स्किन और बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं। स्प्राउट्स एक तरह से ब्लड प्यूरीफिकेशन का काम करते हैं, जिससे हमारी स्किन बेदाग और निखरी नजर आती है। इसके सेवन से आप के बाल घने होंगे और उनका झड़ना भी कम हो जायेगा।

*अंकुरित अनाज खाने के समय बरते ये सावधानियाँ* –

स्प्राउट्स खाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखेंगें तो आप इस वंडर फूड के भरपूर फायदे उठा पाएंगें। चलिए स्प्राउट्स खाने के कुछ ट्रिक्स एंड ट्रिप्स जान लेते हैं।

स्प्राउट्स भिगोते समय यह ध्यान रखें कि अनाज में कहीं किसी तरह का घुन तो नहीं लगा है।
खाने से पहले स्प्राउट्स को पानी से अच्छी तरह धो लें, इससे अनाज पर लगे फंगस या पेस्टीसाइड के कण साफ हो जायेंगे। स्प्राउट्स को तेल में भूनने से उनकी पौष्टिकता नष्ट हो जाती है, इसलिए अगर इसे आप पका कर ही खाना चाहते हैं तो भाप पर पका कर लें। ज्यादा दिनों के अंकुरित अनाज खाने से आमतौर पर दो प्रकार के जीवाणु ई, कोलाई और साल्‍मोनेला के फैलने की आशंका होती है। अगर अंकुरित अनाज कई दिनों से रखे हैं तो उसे खाने से पहले जांच लें, पीले और बदबूदार होने पर उन्हें भूलकर भी न खाएं, आप बीमार पड़ सकते हैं।बाजार में मिल रहे अंकुरित अनाज खरीदने से बेहतर है कि घर पर ही अनाज को अंकुरित करें।

नुकसान-

  • वैसे तो अंकुरित अनाज हमारी सेहत के बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। अधिक मात्रा में स्प्राउट्स का सेवन करने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा स्प्राउट्स खा लेने से पेट में ऐंठन और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गैसट्रिटाइटिस, डायरिया, गैस्ट्रिक अल्सर या पैंक्रियाटाइटिस के पेशेंट हैं तो स्प्राउट्स का सेवन न करें।