खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश l 

धमतरी :- रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगरेल बाजार पारा में कमरे के अंदर युवक की खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। रुद्री पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जांच के लिए एफएसएल टीम रायपुर को भी बुलाया गया था। बाजार पारा गंगरेल निवासी गणेश पटेल 40 वर्ष पिता संतराम पटेल रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह नही उठने पर उसकी मां फुलेश्वरी पटेल कमरे में गई तो दिखा अंधेरा था। अपने भाई मुरारी के साथ अंदर गई लाइट जला कर देखा तो गणेश खून से लथपथ बिस्तर में औंधे मुंह पड़ा था।पलटने पर देखा पेट फटा हुआ था और पास में चाकू और हँसिया रखा हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। रुद्री पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।रायपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। गणेश रोजी मजदूरी का काम करता था। उसका बड़ा भाई अंगारमोती मंदिर के पास दुकान लगाता है। मां भी वहीं पर कुरकुरे चिप्स बेचा करती है। रविवार की शाम 7 बजे मां के साथ वह मंदिर से घर लौटा था। रात को 9 बजे खाना खाकर सो गया था। पत्नी अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने मायके गई हुई थी।

गणेश का घर अभी रिपेयरिंग चल रहा है तो बाजू के घर में हुआ सोने के लिए गया हुआ था। इस संबंध में रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि चाकू से गणेश का पेट कटा हुआ है। शार्ट पीएम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हत्या या आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं है।