जननी, प्रथम गुरू व ईश्वर का रूप है मां : टीकाराम सारथी ।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम “ईश्वर का रूप है मां” का आयोजन संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली के अध्यक्षता में किया गया है।कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना-रागिनी साहू कक्षा बारहवीं डुण्डेरा बालोद, राजगीत-संध्या पाठक सहा.शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई दुर्ग ने प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने बताया कि आज का दिन को हमने खास बनाने का प्रयास किया जिसके लिये हमने मां के साथ फोटो आमंत्रित कर यादगार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। तदुपरान्त प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने अपना विचार प्रगट करते हुए मातृ दिवस पर और मां के अनेक रूपों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि शिकसा हमेशा नये नये कार्यक्रम का आयोजन संयोजक देवांगन के संयोजन में किया जा रहा है जिस दिन कार्यक्रम न हो उस दिन सूना सूना सा लगता है। सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपना अपना विचार प्रगट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा के संयोजक आस का जितना तारीफ करो कम है कि रोज कहा से नया नया कार्यक्रम लेकर आते है। मातृ दिवस पर कहा कि मां में तो सभी रूप समाया हुआ है जननी, प्रथम गुरू व ईश्वर का रूप है।कार्यक्रम में सरोजनी साहू सहा. शिक्षक बरभाठा बिलाईगढ़, उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी, रामकुमार पटेल व्याख्याता सीपत बिलासपुर, भारतमाता खटकर सहा.शिक्षक नवापारा बिलाईगढ़ सारंगढ, रजनी साहू सहा.शिक्षक असौदा सक्ती, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ़ बिलाईगढ़, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर, कुमुदनी शराफ शिक्षक बिरगहनी (च) जांजगीर, रामलाल कोशले प्रधान पाठक बछौद जांजगीर, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोड़ेला बालोद, राजीव लोचन कश्यप व्याख्याता सेमरिया जांजगीर, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार, अश्विनी कुमार उइके सहा.शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर, निशा महिलांग डी.एल.एड. अहेरी दुर्ग, भूमिका महिलांग कक्षा आठवीं नारधा धमधा दुर्ग, डॉ ज्योति किरण चन्द्राकर व्याख्याता महासमुंद, पुष्पा पारेश्वर सहा.शिक्षक विरेन्द्र नगर सरायपाली महासमुंद, ऋतंभरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा चांपा जांजगीर, अन्नपूर्णा यदु सहा.शिक्षक पनगांव, योगेश्वरी तंबोली सहा. शिक्षक पुटपुरा जांजगीर, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, गीता उपाध्याय प्रधान पाठक रायगढ़, रुक्मिणी सिंह राजपूत सेवानिवृत्त शिक्षिका रायगढ़ डॉ. तुलेश्वरी धुरंधर सहा. शिक्षक मुढ़ीपार बलौदाबाजार, हीना महिलांग कक्षा छठवीं नारधा धमधा, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद आदि ने गीत कविता व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालक राधेश्याम कंवर व्याख्याता पीथमपुर व महासचिव शिकसा जांजगीर एवं आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संस्थापक व संयोजक ने किया। इस अवसर पर दुर्ग महासचिव संगीता चन्द्राकर, संगठन मंत्री सुनीता जर्नादन, कोरबा जिलाध्यक्ष गीता देवी हिमधर, प्रचार मंत्री म.प्र. प्रतिभा यादव, प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता रसमड़ा, देवेन्द्र कुमार बंछोर व्याख्याता सिरसाकला, शिवकुमार निर्मलकर नारधा दुर्ग, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा, सुधा पंडा व्याख्याता भालूमार घरघोड़ा रायगढ़, डाॅ.माधुरी त्रिपाठी रायगढ़, युगेश्वरी साहू सहा. शिक्षक पवनी, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा शर्मा रायगढ़ आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।